फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्यों ने दर्शकों का मन मोहा

Wed, 20 Apr 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नाला (गुप्तकाशी) में श्री भारत शिक्षा समिति की ओर से संचालित एमएल पब्लिक स्कूल के छठे वार्षिकोत्सव में लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक लोकनृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मन मोहा। इस मौके पर मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी केएस राणा ने दीप प्रज्जवलन और मां शारदा के चित्र अनावरण के साथ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने की मंशा के साथ कठिन परिश्रम करने को कहा। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आरआर राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में पढ़ाई के साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में प्रतिभाग जरूरी है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र असवाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य प्रदीप सेमवाल ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की।

छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, हिमाचली, कश्मीरी लोकगीत व नृत्य प्रस्तुत किए। बाबा केदार यात्रा की प्रस्तुति के साथ कव्वाली और नाटक का मंचन भी किया। इस मौके पर डा. डीसी सेमवाल, डा. हर्षवर्धन बेंजवाल, डा. प्रदीप पुजारी, पूर्व प्राचार्य सदानंद तिनसोला, जैक्सवीन के चियरमैन लखपत राणा, निम के समन्वयक मनोज सेमवाल, ग्राम प्रधान मदन अग्रवाल आदि मौजूद थे। संचालन केएन नौटियाल व रजनी पुजारी के साथ छात्रा विद्या नेगी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें