गुप्तकाशी। भगवती काली मां की द्वितीय चरण की देवरयात्रा के नौवें दिन देवर गांव पहुंची। इस दौरान माता के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। डाेली ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इसके बाद माता की देवरयात्रा रात्रि प्रवास के लिए रुद्रपुर गांव पहुंची। देवयात्रा समिति के अध्यक्ष लखपत राणा ने बताया कि यात्रा के दौरान गांव-गांव में ग्रामीण पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माता की अगवानी कर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। संवाद
मां चामुंडा की तृतीय चरण की देवयात्रा आज से
गुप्तकाशी। कालीमठ के जाल मल्ला की मां चामुंडा की तृतीय चरण की देवयात्रा मंगलवार से शुरू होगी। आयोजन समिति के पांच गांव जाल मल्ला, जाल तल्ला, चौमासी, चिलौंड तथा खन्नूकोट माहेश्वरी पंचगाई के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह एल्कारी ने बताया कि मां चामुंडा की देवयात्रा का पहला चरण केदारनाथ और दूसरा चरण हरिद्वार में हुआ। अब मां चामुंडा की बदरीनाथ यात्रा एक सितंबर से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह है और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां की यात्रा संपन्न कराई जाएगी। संवाद