फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गौरीकुंड हाईवे पर पुरानी सुरंग को किया जा रहा दुरूस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरॉक फॉल बैरियर से मजबूत की जा रहीं दोनों तरफ की पहाड़ियां, नहीं होगा भूस्खलन
विज्ञापन

I

Iएक माह से किया जा रहा सुरंग का सुधारीकरण का कार्यI
Iकेदारनाथ व केदारघाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुरानी सुरंग की दोनों तरफ की पहाड़ियों को सुरक्षित किया जा रहा है। रॉल फॉल बैरियर तकनीक के जरिये पहाड़ियों को मजबूत किया जा रहा है। जिससे बरसात व अन्य समय भूस्खलन न हो। इस कार्य के चलते पिछले एक माह से केदारघाटी के लिए बड़े व छोटे वाहनों का संचालन जवाड़ी बाईपास से हो रहा है।I
Iसाठ के दशक में निर्मित 68 मीटर लंबी सुरंग को फिर से दुरुस्त किया जा रहा है। पहले चरण में सुरंग की जर्जर हो चुकी पुरानी लाइनिंग को तोड़कर शाॅर्ट किट तकनीक से नई लाइनिंग का निर्माण किया गया। साथ ही सुरंग के अंदर प्रकाश व्यवस्था भी की गई है। अब, दूसरे चरण में सुरंग के दोनों छोर की पहाड़ियों को रॉक फॉल बैरियर तकनीक से दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे भूस्खलन की संभावना न रहे। बीते 5 जनवरी से राजमार्ग निर्माण खंड, लोनिवि द्वारा पहाड़ियों का ट्रीटमेंट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iजगतोली की तरफ पहाड़ी पर लोहे का जाल बिछाकर उसे नट से मजबूत करने के साथ सिमेंट के घोल से मजबूत किया गया है। इन दिनों नगर पालिका कार्यालय क्षेत्र वाली पहाड़ी का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, लोनिवि रुद्रप्रयाग की सहायक अभियंता प्रेरणा जगूड़ी ने बताया कि सुरंग की दोनों तरफ की पहाड़ियों को तकनीक से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के चलते सुरंग से वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद किया गया है, बावजूद कई लोग जबरन छोटे वाहन इसी रास्ते से संचालित कर रहे हैं। जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना है। उन्होंने लोगों से अपने वाहनों का संचालन बाईपास से करने को कहा है, जिससे सुरंग के सुधारीकरण का कारण बिना किसी बाधा के समय पर पूरा किया जा सके।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें