फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगपूर्ति तक केदारनाथ में जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का धरना 40वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने मंदिर की 108 परिक्रमा भी की। आंदोलनकारियों ने मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीर्थपुरोहितों ने नारेबाजी कर मंदिर परिसर में धरना दिया। आचार्य संजय तिवारी, ऋषि अवस्थी, अंकुर शुक्ला, प्रवीण शुक्ला का कहना था कि देवस्थानम बोर्ड के भंग होने पर ही आंदोलन खत्म किया जाएगा। इधर, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती, राजकुमार तिवारी, उपेश चंद्र पोस्ती आदि का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड में तीर्थपुरोहितों के हितों की अनदेखी की गई है, जो उन्हें बर्दाश्त नहीं है। 16/17 जून 2013 की आपदा के बाद से सरकार भले ही केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य में जुटी है लेकिन प्रभावितों के लिए कोई योजना नहीं बन पाई है, जिससे वे अपनी आजीविका को आगे बढ़ा सकें। मास्टर प्लान के नाम पर केदारपुरी में हक-हकूकधारियों की भूमि अधिग्रहण का प्रयास किया जा रहा है। इसका विरोध कर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें