फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: घायल महिला का विधायक ने जाना हाल

Wed, 30 Jul 2025 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
धान्यूं गांव में घर में घुसकर गुलदार ने किया था हमला
विज्ञापन

महिला का पति बोला, एक हाथ से पत्नी का पैर पकड़ा और दूसरे हाथ से गुलदार पर कुल्हाड़ी से किए थे वार
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। ब्लॉक के धान्यूं गांव में गुलदार के हमले में घायल हुई महिला का सीएचसी अगस्त्यमुनि में इलाज चल रहा है। महिला के चेहरे और कान पर कई टांके आए हैं। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने अस्पताल पहुंचकर महिला की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान महिला के पति ने बताया कि गुलदार ने जब हमला किया तो उन्होंने एक हाथ से पत्नी का पैर पकड़ा और दूसरे हाथ से गुलदार पर कुल्हाड़ी से वार किए। हल्ला मचा तो गुलदार भाग गया। वहीं विधायक ने मामले में वन विभाग को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक आशा नौटियाल सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचीं। उन्होंने घायल कुशला देवी और उनके पति नत्था लाल से भेंट की और कुशलक्षेम पूछी। विधायक ने डीएफओ से फोन पर बात कर प्रभावित क्षेत्र में गश्त करने और गुलदार की निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाने को कहा। इस दौरान महिला के पति नत्था लाल ने बताया कि सोमवार तड़के 3.30 बजे गुलदार ने पत्नी पर हमला किया और मुंह से उसके बालों को पकड़कर घसीटता हुआ बाहर ले जाने लगा। पत्नी के चिल्लाने पर नींद टूटी तो कुल्हाड़ी पकड़ ली और एक हाथ से पत्नी का पैर पकड़ लिया। दूसरे हाथ से गुलदार पर कुल्हाड़ी से वार करता रहा। दो बार कुल्हाड़ी गुलदार के शरीर पर भी लगी। हल्ला होने पर गुलदार भाग गया। उन्होंने बताया कि घर में लाइट की उचित व्यवस्था नहीं है। दोनों तरफ उगी झाड़ियों के कारण जंगली जानवरों का डर बना हुआ है। दूसरी तरफ धान्यूं सहित झटगढ़, गंगतल सहित जखोली ब्लॉक के कई गांवों में गुलदार की सक्रियता से लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें