फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध और फलोत्पादन से मजबूत करें आर्थिकी

Fri, 01 Apr 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सुमाड़ी-भरदार में महिला स्वयं सहायता समूह को मजबूत करने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ब्लाक स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक एमएस नेगी ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने फल-सब्जी, दूध और फलोत्पादन से आर्थिकी को मजबूत करने की बात कही।

इस मौके पर महिलाओं को बैकिंग के बारे में भी जानकारी दी गई। गोष्ठी में खंड विकास अधिकारी आरएस राणा, सहायक खंड विकास अधिकारी आरएल राज, उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने स्वयं सहायता समूहों को आजीविका के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। संयोजक बीएम घिल्ड़ियाल के संचालन में हुई गोष्ठी में ग्राम विकास अधिकारी कीर्तन बुटोला, हेमंत त्रिपाठी, उत्तम राणा, जगदीश संतोषी, सरला भट्टा, ऊषा कोठारी, शशि नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें