रुद्रप्रयाग। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सभी 81 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर पात्र बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जाएगा। इससे पहले यह सुविधा जिला चिकित्सालय समेत केवल चार स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध थी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल ने बताया कि जिले में 28 फरवरी 2026 को एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। अब इसे नियमित टीकाकरण सत्रों में शामिल कर दिया गया है। 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकीं और 15 वर्ष की आयु पूरी नहीं करने वाली बालिकाएं टीकाकरण के लिए पात्र हैं। जिले में इस आयुवर्ग की 1943 बालिकाएं चिह्नित हैं। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को पात्र बालिकाओं का टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि आशा और एएनएम के माध्यम से लाभार्थियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। संवाद