फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के लिए शासन ने नहीं मिला धन

Sat, 12 Dec 2015 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जखोली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 1970 में तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली मोटर निर्माण के दौरान मयाली में कार्यालय संचालन के लिए भवन का निर्माण किया गया था। इसमें दस कमरे कार्यालय संचालन और एक कमरा चौकीदार के लिए बनाया गया।
विज्ञापन


विभाग के इस प्रांतीय खंड कार्यालय से चमोली और टिहरी जनपद की कई सड़कों का काम किया गया। वर्ष 1991 और 1999 में आए भूकंप से भवन पर जगह-जगह दरारें पड़ गई थी। इधर रुद्रप्रयाग जनपद के गठन के बाद कार्यालय का संचालन जिला मुख्यालय से शुरू किया गया। ऐसे में मयाली का भवन देखरेख के अभाव में बदहाल होता गया।


 पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सकलानी का कहना है कि वर्ष 2008 से विभाग ने पुन: सप्ताह में दो दिन एक एई और एक  जेई के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनने के साथ सड़कों की देखरेख की। वर्ष 2012 से कार्यालय सिर्फ चौकीदार के भरोसे है। इधर, मयाली के ग्राम प्रधान राकेश काला का कहना है कि कार्यालय बंद होने से जनता को समस्याओं के निस्तारण के लिए रुद्रप्रयाग की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन



मयाली में भवन की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए शासन को दो वर्ष पहले 70 लाख का इस्टीमेट बनाकर भेजा गया था। लेकिन स्वीकृत नहीं हुआ। भवन की जर्जर स्थिति में कार्यालय का संचालन संभव नहीं है। - इंद्रजीत बोस, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें