फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती विहार क्षेत्र में मृत मिली मादा गुलदार

Fri, 11 Dec 2015 06:14 PM IST
अमर उजाला गुप्तकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को बस्ती से कुछ दूर एक नाले में मादा गुलदार मृत मिली। सूचना पर गुप्तकाशी रेंज के अनुभाग अधिकारी पूरन सिंह असवाल और यूनिट अधिकारी वीरेंद्र दत्त बडोला टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बडोला ने बताया कि मृत गुलदार मादा है और उसकी उम्र करीब तीन वर्ष है। शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया निमोनिया या अन्य कारणों से बीमार होने से गुलदार की मौत होने की संभावना है। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा।


इस सप्ताह में यह दूसरा मौका है, जब गुलदार मृत मिला है। चार दिन पहले जखोली ब्लाक के बकसीर गांव में नर गुलदार मृत मिला था। विभाग ने तब मौत का कारण जंगली जानवरों के साथ लड़ाई होना बताया गया था। इधर, बस्ती क्षेत्र में घटित इन घटनाओं के कारण स्थानीय ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें