फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: 17 मई में ऊखीमठ से रवाना होगी मद्महेश्वर की उत्सव डोली, 21 को खुलेंगे मंदिर के कपाट

Tue, 12 May 2026 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

17 मई को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव मूर्ति ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह से बाहर आकर मंदिर स्थित सभामंडप में विराजमान होगी। 19 मई को डोली सुबह ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से प्रस्थान करेगी और रात्रि विश्राम के लिए राकेश्वरी मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
मद्महेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 21 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं और मंदिर समिति ने यात्रा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि 17 मई को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव मूर्ति ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह से बाहर आकर मंदिर स्थित सभामंडप में विराजमान होगी।

विज्ञापन


19 मई को डोली सुबह ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से प्रस्थान करेगी और रात्रि विश्राम के लिए राकेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। 20 मई को डोली रांसी से रवाना होकर गौंडार पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा।

Kedarnath Dham Yatra: कपाट खुलने से अब तक 13 घोड़े-खच्चरों की हुई मौत, पेट दर्द और गैस बनी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि 21 मई को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली गौंडार से सुबह प्रस्थान करेगी। इसके बाद कर्क लग्न में विधि-विधान के साथ मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें