फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गौरी माई मंदिर के कपाट भी हुए बंद

Wed, 11 Nov 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फाटा। बाबा केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के गौरीकुंड पहुंचने से पूर्व ही गौरी माई मंदिर के कपाट आगामी छह माह के लिए बुधवार को सुबह आठ बजे विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। इस दौरान मां गौरी की भोग मूर्तियों को स्थानीय हक-हकूकधारियों ने कंडी में विराजमान कर निकटवर्ती गौरीगांव स्थित चंडिका मंदिर में पहुंचाया। अब आगामी छह माह तक मां गौरी की पूजा-अर्चना इसी मंदिर में होगी।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी स्थान पर माता गौरी ने वर्षों तक कठोर तपस्या कर भगवान शिव को वर रूप में प्राप्त किया था। इसके बाद निकटवर्ती त्रियुगीनारायण में भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह हुआ था। मान्यता है कि बाबा केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के गौरीकुंड पहुंचने से पहले ही गौरी माई मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी, ग्राम प्रधान कुसुम देवी, मायाराम गोस्वामी, संपूर्णानंद गोस्वामी, विनोद रौतेला, अनूप गोस्वामी, रामचंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें