फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तय होगी मद्महेश्वर व तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
आज बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोलने की तिथि ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से निश्चित कर घोषित की जाएगी। वहीं, तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विधि-विधान के साथ तय की जाएगी।
विज्ञापन

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोलने की तिथि घोषित करने को लेकर सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ओकारेश्वर मंदिर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल ने बताया कि बैसाखी पर 14 अप्रैल को प्रात: 9 बजे पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ व मर्कटेश्वर मंदिर परिसर मक्कूमठ में आचार्य और वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर व तृतीय भगवान तुंगनाथ केदार के कपाट खोलने की तिथि तय कर घोषित की जाएगी। साथ ही आराध्य की चल उत्सव विग्रह डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल से मद्महेश्वर व तुंगनाथ प्रस्थान का कार्यक्रम भी निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में दोपहर बाद ढाई बजे भगवान बूढ़ा मद्महेश्वर को पुष्प रथ में विराजमान किया जाएगा। इसके बाद मंदिर की तीन परिक्रमा कर आराध्य की मूर्तियों को झूले से उतारकर गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा। इस मौके परप पुजारी शिव शंकर लिंग, शिव लिंग, टी. गंगाधर लिंग, मृत्युंजय हीरेमठ, स्वयंवर प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें