फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई ठप होने से बढ़ी मुश्किलें

Fri, 29 Apr 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई ठप होने से लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कई घरों में सप्ताह में दो या तीन दिन भी पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन


मुख्य बाजार सहित हितडांग, डांगसेरा, महादेव मोहल्ला, सुविधा नगर, गुलाबराय, भाणाधार में पेयजल किल्लत बनी हुई है। भाणाधार में तीन दिन से जलापूर्ति नहीं होने से लोग प्राकृतिक स्रोत पर निर्भर हैं। नगर क्षेत्र में पुनाड़ गदेरा स्रोत से पेयजल सप्लाई होती है। यहां स्रोत पर 60 फीसदी पानी कम होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूरे क्षेत्र के लिए जरूरत 1850 एलपीएम के सापेक्ष सिर्फ 450 एलपीएम पानी मिल रहा है। दूसरी तरफ जिले के कई गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है।

जखोली ब्लाक के भरदार, सिलगढ़, लस्या, बड़मा सहित अगस्त्यमुनि ब्लाक के तल्ला नागपुर पट्टी के गांवों में ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थिति यह है कि लोगों के हलक तर नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में पालतू मवेशियों के लिए पानी जुटाना और भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


बारिश नहीं होने और वनाग्नि के अधिक प्रकोप से पेयजल स्रोतों पर तेजी से पानी घट रहा है। नगर क्षेत्र में सभी को जरूरी पानी उपलब्ध करने के लिए हरसंभव प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन

- सत्येंद्र गुप्ता, ईई जलसंस्थान रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें