फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनप्रयाग में पुलिस थाने का शुभारंभ

Thu, 28 Apr 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने सोनप्रयाग में स्थायी पुलिस थाने का उद्घाटन किया। उन्होंने जनता के साथ बेहतर तालमेल के साथ काम करने की बात कही।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में सोनप्रयाग महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में विकसित हो रहा है। इसलिए यहां पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थायी पुलिस थाना खोला गया है। कहा कि पब्लिक के साथ पुलिस का अच्छा समन्वय हो, इसके लिए वे जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से भी आने वाले समय में बैठक करेंगे। बताया कि यात्रा के दौरान पूरी चौकसी बरती जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सुबोध ममगाईं को यहां थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा दो एसआई सहित कांस्टेबल व अन्य जरूरी स्टाफ भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


थाने के अधीन केदारनाथ और गौरीकुंड स्थायी पुलिस चौकी सहित पैदल यात्रा मार्ग पर अस्थायी भीमबली और लिनचोली चौकी शामिल हैं। 25 अप्रैल को राज्यपाल की ओर से थाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। बीते वर्ष शासन से सोनप्रयाग में अस्थायी पुलिस थाने की स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें