फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को छावनी में तब्दील रहेगा केदारनाथ

Thu, 22 Sep 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
केदारनाथ
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की 28 सितंबर को प्रस्तावित केदारनाथ यात्रा के मद्देनजर पूरा धाम छावनी में तब्दील रहेगा। पड़ावों सहित केदारपुरी में दो सौ से अधिक पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पीएससी और अन्य सुरक्षा बलों के जवान भी अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे। पुलिस फोर्स 26 सितंबर की शाम तक धाम पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बृहस्पतिवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए राष्ट्रपति के केदारनाथ भ्रमण को लेकर रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नेपाली मूल के लोगों के साथ ही बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन और वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। 26 सितंबर तक केदारनाथ में सुरक्षा जवानों की तैनाती के साथ उनके खाने-पीने की व्यवस्था और वहां तैयारियों में जुटे अन्य विभागों के साथ नियमित संवाद को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें