फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जागरूकता रैली निकाली

Mon, 10 Nov 2025 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। एनएसएस इकाई, राजकीय महाविद्यालय और ब्रह्मकुमारी संस्थान रुद्रप्रयाग ने देवभूमि महापर्यटन अभियान व मेरी संस्कृति मेरी पहचान कार्यक्रम के तहत मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग से भानाधार तक जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों से संस्कृति संरक्षण, स्वच्छता और पर्यटन संवर्धन का संदेश दिया गया। माय भारत रुद्रप्रयाग के उपनिदेशक ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्थान सुविचारों के प्रसार और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस दौरान ब्रह्मकुमार पीयूष ने युवाओं से जीवन में तनाव की जगह मुस्कान को अपनाने का संदेश दिया। वहीं ब्रह्मकुमारी ज्योति ने स्वस्थ, व्यस्त और मस्त रहने की प्रेरणा दी। एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल ने युवाओं से समाज में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान एनएसएस सह संयोजक डॉ. अंविता सिंह, डॉ. आशीष नौटियाल, माय भारत रुद्रप्रयाग के क्लाउड कोऑर्डिनेटर विजय वशिष्ठ सहित स्वयंसेवी रुचि आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें