उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया। वार्षिकोत्सव में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि बीईओ रावत ने कहा कि बेहतर व सुगम शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी विद्यालयों में भी संसाधन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापरक शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की।
विशिष्ट अतिथि उप खंड शिक्षाधिकारी डा. एसएस नेगी व जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी के प्रबंधक लखपत सिंह राणा ने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए शिक्षक, अभिभावक, छात्र, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों में समन्वय जरूरी है। कार्यक्रम में बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। संचालन शिक्षक माधव सिंह नेगी ने किया।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एमएन भट्ट, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुसाईं, शाखाध्यक्ष शिव प्रसाद भट्ट, सीआरसी टीएस रावत, विक्रम भंडारी, ओपी चमोला, कुसुम भट्ट, प्रधानाध्यापिका अनीता पंवार, अनीता गोस्वामी, ओपी बहुगुणा, विक्रम रावत आदि उपस्थित थे।