केदारनाथ एनएच पर भटवाड़ीसैंण, विजयनगर, बांसबाड़ा, कुंड, सेमी, फाटा से गौरीकुंड तक, बदरीनाथ एनएच पर सिरोहबगड़, रुद्रप्रयाग पैट्रोल पंप की चढ़ाई, शिवानंदी व घोलतीर, नगरासू व गौचर के बीच कई स्थान डेंजर जोन बने हुए हैं। इन स्थानों पर दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने अब इन स्थानों का चिह्नित कर यहां पर दुर्घटना से बचाव संबंधी उपाय करने का निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि चिह्नीकरण के बाद इन स्थानों पर दुर्घटनाओं से बचने के लिए स्टील गार्डर लगाने, साइन बोर्ड लगाने की प्रक्रिया की जाएगी। इन स्थानों के ट्रीटमेंट के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जन जागरूकता अभियान भी संचालित किया जाएगा।