दीपावली पर्व को देखते हुए थाना पुलिस ने व्यापारियों, जीप-टैक्सी यूनियन व जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस ने सबसे त्योहार के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
बैठक में थानाध्यक्ष जेएस नेगी ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व सुरक्षा बनाने में सबका सहयोग जरूरी है।
व्यापारियों, जीप-टैक्सी यूनियन, जनप्रतिनिधियों और पुलिस को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। तभी शांति व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।
इस मौके पर एसआई एससी गुसाईं, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, उपाध्यक्ष जगत सिंह, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, जीप-टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राय सिंह राणा, कमल रावत आदि उपस्थित थे।