फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 15 तक टेंडर, 15 अक्तूबर तक जिले की सड़कें गड्ढामुक्त करने के निर्देश

Tue, 08 Sep 2026 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने ली बैठक, अधिकारियों को समय पर कार्य करने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मंगलवार को समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को 15 सितंबर तक सड़क सुधारीकरण से संबंधित सभी टेंडर प्रक्रिया पूरी करने और 15 अक्टूबर तक चिह्नित सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने विभिन्न मार्गों की वर्तमान स्थिति, चिह्नित गड्ढों और प्रस्तावित सुधारीकरण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सड़क सुधारीकरण के कार्य में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। डीएम ने अधिकारियों को कार्यों की प्रगति और निरीक्षण रिपोर्ट नियमित रूप से जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा। इसलिए सड़कों की स्थिति बेहतर करना प्राथमिकता है। कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एसडीएम जखोली भगत सिंह फोनिया, एसडीएम ऊखीमठ अनिल रावत, एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, लोनिवि एई संजीव कुमार सैनी, पीएमजीएसवाई के ईई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें