फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नई तकनीक को अपनाकर उत्पादन बढ़ाए काश्तकार’

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के जखनोली में आयोजित कार्यक्रम में काश्तकारों को परंपरागत खेती के साथ नई तकनीक का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

जखनोली में जलागम समिति की बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) अभिनव कापड़ी ने ग्रामीणों को परंपरागत खेती के साथ नवीन तकनीक का उपयोग करने को कहा, जिससे खेती को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने किसानों को नकदी फसलों, पाली हाउस, पशुपालन, जल संरक्षण, भूमि संरक्षण के बारे में बताया। जलागम समिति के अध्यक्ष ओपी बहुगुणा, सचिव अनुसूया फरस्वाण ने काश्तकारों की समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। इस मौके पर परशुराम भट्ट, कालिका प्रसाद, सुरेंद्र, विनोद कंडारी, एटीआई के नंदलाल बडोनी, राकेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें