कोविड-19 के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन, स्टॉफ नर्स और एक्स-रे व ईसीसी टेक्नीशियन के पद पर अस्थायी भर्तियां की जाएंगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों के निर्देश देते हुए कोविड टीकाकरण की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
जिलाधिकारी ने कोविड-19 के अंतर्गत प्रथम चरण टीकाकरण व अस्थायी भर्तियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि जिले में कोल्डेचन, प्वाइंट और उपकरण समेत टीकाकरण से संबंधित पोर्टल अपडेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के अंतर्गत लैब, एक्स-रे व ईसीजी टेक्नीशियन समेत स्टॉफ नर्स के पदों पर अस्थायी नियुक्ति के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने संबंधित पदों की शैक्षिक योग्यता रखने वाले इच्छु अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा के साथ कार्यालय में संपर्क करने को भी कहा है। बैठक में एसीएमओ डा. जेएस नेगी, डा. आशुतोष कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु नौडियाल आदि थे।