फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने नायक अरविंद के परिजनों को दी सांत्वना

विज्ञापन
ऊखीमठ के उषाड़ा गांव में गढ़वाल रायफल के नायक स्व. अरविंद सिंह नेगी के परिजनों को सांत्वना देने क? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने उषाड़ा गांव पहुंचकर गढ़वाल रायफल के नायक स्व. अरविंद नेगी के परिजनों से भेंटकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान डीएम ने सैनिक के डेढ़ वर्ष के बेटे को अपनी गोद में बिठाकर दुलार भी किया। उन्होंने सैनिक के माता-पिता व पत्नी से बातचीत करते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। नायक अरविंद नेगी बीते 13 दिसंबर को असम में खेलते समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेना द्वारा उन्हें गुवाहटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान बीते रविवार को उनका निधन हो गया था। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने पीड़ित परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना देते हुए मदद का भरोसा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें