फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: महिला की मौत के मामले में टीम हरियाणा रवाना

Sun, 08 Mar 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। नगर मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार के एक होटल में बीते रोज महिला की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। रविवार शाम को परिजन यहां पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया जाएगा। वहीं महिला के साथ आए दोनों व्यक्ति हरियाणा के हैं जिनमें एक व्यक्ति महिला का पति बताया जा रहा है। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम हरियाणा रवाना हो गई है।
शुक्रवार को रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार के एक होटल में हरियाणा से आए काजल, अरुण (तथाकथित पति) व अक्षय कुमार (दोस्त) ठहरे हुए थे। शनिवार सुबह आरोपी अरुण और अक्षय कहीं चले गए और बाद में महिला कमरे में बेहोश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल लाई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर महिला के परिजन रविवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे। कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि महिला की पहचान काजल (32) शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं अरुण व अक्षय कुमार कैथल हरियाणा के हैं। दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीम भेज दी गई है। हत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





- दो दिन में तीन मौत
रुद्रप्रयाग जैसे शांत जिले में दो दिनों में दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत की खबर से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। उक्रांद नेता अर्जुन कंडारी ने कहा कि पुलिस की लगातार गश्त, अवैध शराब, नशाखोरी के खिलाफ चल रहे अभियानों तथा सत्यापन अभियान के बावजूद आपराधिक तत्वों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर बाहरी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें