फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

’शिक्षक बच्चों में पुस्तकों की समीक्षा की प्रवृत्ति करें विकसित’

विज्ञापन
विज्ञापन
आगाज संस्था ने शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देते हुए पाठ्य पुस्तकों की समीक्षा के बारे में जानकारी दी। ऑनलाइन प्रशिक्षण के दौरान पढ़ने-लिखने की संस्कृति विकसित करने व राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद के मंतव्य के हिसाब से बच्चे अपनी पाठ्य पुस्तकों की समीक्षा कर सकें।
विज्ञापन

ऑनलाइन कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि बीईओ केएल रडवाल ने किया। उन्होंने कोरोनाकाल में ऑनलाइन प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया। यह जरूरी है कि बच्चों में पढ़ने की प्रवृत्ति को विकसित किया जाए। वेबिनार में शिक्षिका कादंबरी भट्ट, लक्ष्मी नेगी व शिक्षक माधव सिंह नेगी ने पुस्तकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जापानी पुस्तक तोतो-चान के हिंदी अनुवाद की समीक्षा करते हुए कहा कि यह साहित्य की अच्छी रचना है। इस पुस्तक का हिंदी अनुवाद नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने वर्ष 1996 में पहली बार प्रकाशित किया था। वेबिनार में शिक्षिका रजनी सजवाण, दुर्गा भट्ट, अनुपमा भट्ट, स्मृति चौधरी, सुनीता बहुगुणा, आकाश सारस्वत, संदीप रावत, रेखा पुरोहित, हेमंत चौकियाल, आरसी जोशी, पुष्पा तिवारी, बीना जोशी, हेम पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें