फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Thu, 26 Dec 2024 04:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारघाटी सोशल आर्गेनाइजेशन का 28वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी। केदारघाटी सोशल आर्गेनाइजेशन के 28वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गढ़-कुमाऊंनी लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। एलोपैथिक अस्पताल गुप्तकाशी के डाॅ. आकर्ष उनियाल सहित शिक्षा, संस्कृति, खेल और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी ने कार्यक्रम के साथ ही स्कूल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता और कैरम प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयुर्वेदिक विद्यापीठ फार्मेसी के प्राचार्य डा. हर्षवर्धन बेंजवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। इस मौके पर विद्यालय स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर ऊखीमठ प्रथम, जीआईसी गुप्तकाशी द्वितीय और जैक्सवीन नेशनल पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। कैरम प्रतियोगिता के एकल व युगल स्पर्धा में 15 खिलाड़ी प्रतिभग कर रहे हैं। केएसओ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोस्वामी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीआईसी गुप्तकाशी के प्रधानाचार्य सुबोध सेमवाल व काशी-विश्वनाथ के पुजारी शिवलिंग ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें