फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वजल कर्मचारियों ने शुरु किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
रुद्रपुर के विकास भवन में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वजल कर्मचारी संघ के आह्वान पर सात महीने से वेतन भत्तों का भुगतान नहीं होने पर राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन एवं स्वजल के सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्वजल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारी संघ की ओर से शासन स्तर पर बार-बार विभागीय अधिकारियों से वेतन संबंधित निरंतर संपर्क किया गया लेकिन सात महीने गुजर जाने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर मजबूरन आंदोलन शुरू किया गया है।
कहा कि जब तक शासन वेतन भत्ते के भुगतान का निर्णय नहीं लेता, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। वहां अनिल ढौडियाल, नंद किशोर, मनोहर, अशोक, विष्णु पांडे, जीवन, जगत मेहरा, कपिल शाही आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें