गुप्तकाशी। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुप्तकाशी में उद्यमिता विकास कार्यशाला के अंतिम दिन प्रशिक्षक डाॅ. विनोद कुमार यादव, विजय चौधरी, करिश्मा ने लघु उद्योग के बारे में बताया। बताया कि लेजर कटिंग से कैसे कलाकृतियां बनाकर अपनी आजीविका को मजबूत किया जा सकता है।
प्रधानाचार्य सुबोध चंद्र सेमवाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में भी छात्र-छात्राओं को जूनियर स्तर से ही व्यवसायिक शिक्षा से जोड़ने की बात कही गई है जिसके तहत इस तरह की कार्यशाला समय-समय पर होनी चाहिए। विद्यालय प्रबंधन समिति की अक्षय शशि देवी और पीटीए अध्यक्ष वंशीधर अंथवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं को माध्यमिक स्तर से रोजगार के प्रति जागरूक करना अच्छी पहल है। इस मौके पर रमेश चंद्र सती, दिनेश सिंह नेगी, दिलवर सिंह कोटवाल, सुभाष सेमवाल, राधा देवी, दिगंबर सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद