फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय की छह सूत्री समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज छात्रों ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित सभा में छात्रों ने कहा कि मांगों का निराकरण न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

सोमवार को सभी छात्र-छात्राएं जिला मुख्यालय के नए बस स्टेशन पर एकत्रित हुए। जिसके बाद छात्रों की रैली शुरू हुई। इस दौरान छात्रों ने सरकार, उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महाविद्यालय की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। छात्रों का प्रदर्शन मुख्य बाजार, केदारनाथ होते हुए महाविद्यालय स्थित धरना स्थल पर पहुंचा। वक्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय में बीएससी व एमए न होने से छात्रों को श्रीनगर जाना पड़ता है। उन्होंने महाविद्यालय में एमए व बीएससी कक्षाओं का संचालन, महाविद्यालय में शौचालय निर्माण, बीए में संस्कृत व भूगोल की स्वीकृति, सफाई कर्मचारी को नियुक्त करने, देहरादून में कार्यरत दो कर्मचारियों की महाविद्यालय में तैनाती किए जाने समेत अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं होता है उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष आशीष नेगी, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, छात्र नेता नीरज कप्रवाण, विक्रांत चौधरी, संपन्न सिंह नेगी, निशा डिमरी, लक्ष्मी डिमरी समेत अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें