विधायक बोलीं, समूहों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने के होंगे प्रयास
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि स्थानीय महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिलास्तर पर सशक्त नीति बनाने की जरूरत है। कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना लखपति दीदी के तहत जिले की अधिकाधिक महिलाओं की आजीविका सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
आजीविका संवर्धन के तहत कलस्टर लेवल फेडरेशन की बैठक में विधायक ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने कहा कि महिलाओं की आजीविका सुधार के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा और प्रशासन इस कार्य में हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने डेयरी क्षेत्र में उद्यम कर रही महिलाओं को सरकारी उत्पाद आंचल से जोड़ने का भी सुझाव दिया।
परियोजना निदेशक विमल कुमार ने आजीविका मिशन के तहत जिले में गठित महिला समूहों एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में सीडीओ नरेश कुमार, जिला उद्योग महाप्रबंधक महेश प्रकाश, ईई इंद्रजीत बोस, परियोजना प्रबंधक ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना बीके भट्ट, खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट, सूर्य प्रकाश शाह आदि मौजूद थे।