फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी

Thu, 12 Mar 2026 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में घरेलू गैस सिलिंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और इसकी आपूर्ति पूरी तरह सुचारु रूप से जारी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी गैस एजेंसियां निर्धारित मानकों के अनुसार ही उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराएं और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखें। वहीं जिला पूर्ति विभाग को घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी पर विशेष नजर रखने को कहा। पूर्ति विभाग और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाने को कहा। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी मिली तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और अनावश्यक गैस बुकिंग न करें। जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारु है।


- आसानी से मिले सिलिंडर
रुद्रप्रयाग। जनपद में 18 गैस एजेंसियों से संबंधित 95194 एलपीजी गैस कनेक्शन व 3047 व्यावसायिक कनेक्शन हैं। बृहस्पतिवार को अगस्त्यमुनि बाजार में गैस वाहन पहुंचा था और सभी लोगों को आसानी से सिलिंडर मिले। किल्लत की कहीं से शिकायत नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें