फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर व मलबा गिरने से खतरा बरकरार

Fri, 05 Aug 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग (ऊखीमठ)
विज्ञापन
ऊखीमठ-मनसूना-रांसी मोटर मार्ग धनुला बैंठ में चट्टान टूटने से हुआ अवरूद्घ। मद्महेश्वर घाटी के गांवों का ऊखीमठ से कटा संपर्क। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर राजमार्ग पर चुन्नी गांव के नीचे जयवीरी में 10 मीटर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। जिसे एनएच द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पुनर्निर्माण कर छोटे वाहनों लायक बनाया गया। राजमार्ग पर कई स्थानों पर पत्थर व मलबा गिरने से संवेदनशील बना हुआ है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से राजमार्ग चुन्नी गांव के नीचे जयवीरी में पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। शुक्रवार सुबह एनएच के अधिकारी व मजदूर जब मशीन लेकर मौके पर पहुंचे, तो चुन्नी गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया।

मौके पर मौजूद विनोद रावत, राजकुमार तिवारी, सोहन लाल, राजेश तिवारी आदि का कहना था कि वर्ष 2012 की आपदा के बाद से राजमार्ग संवेदनशील बना हुआ है, लेकिन विभाग द्वारा आश्वासन के बावजूद स्थाई ट्रीटमेंट नहीं किया गया। अस्थाई तौर पर यातायात बहाली तक कार्य किया जा रहा है, जिससे सुधार के बजाय नुकसान हो रहा है। एनएच के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि बरसात के बाद राजमार्ग पर सभी संवेदनशील स्थानों का स्थाई ट्रीटमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में मशीन से ध्वस्त क्षेत्र में पहाड़ी काटकर सड़क निर्माण कर दोपहर सवा बारह बजे छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। दूसरी तरफ मद्महेश्वर घाटी के दर्जनरभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाला ऊखीमठ-मनसूना-रांसी मोटर मार्ग धनोला बैंड पर पहाड़ी टूटने बाधित हो गया है।

मार्ग के बंद होने से क्षेत्र के कई वाहन ऊखीमठ ही फंस गए हैं। इधर, लोक निर्माण विभाग के ईई मनोज दास ने बताया कि सड़क को खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन भारी चट्टान होने के कारण दिक्कत हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें