फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मुख्यमंत्री आवास घेरेगा राजकीय शिक्षक संघ

Thu, 11 Sep 2025 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय शिक्षक संघ अब 34 सूत्री मांगों के लिए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा। जल्द इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी। बीते 18 अगस्त से माध्यमिक शिक्षक-शिक्षिकाएं सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक जारी बयान में राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक सिंह रौथाण, उपाध्यक्ष शीशपाल सिंह पंवार और संरक्षक नरेश भट्ट ने कहा कि बीते 18 अगस्त से शिक्षक-शिक्षिकाएं शत-प्रतिशत पदोन्नति, स्थानांतरण और प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में आंदोलनरत हैं। बावजूद विभाग और शासन हाथ पर हाथ धरे हैं। प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान के हवाले से जिलाध्यक्ष आलोक सिंह रौथाण ने बताया कि अब राजकीय शिक्षक संघ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। कहा कि सरकार की ओर से सरकारी शिक्षा और छात्रों की अनदेखी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें