फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नगर पालिका को मिला स्काई लिफ्ट वाहन

Thu, 11 Sep 2025 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। नगर पालिका को नया स्काई लिफ्ट वाहन मिल गया है। बृहस्पतिवार को डीएम और नपा अध्यक्ष ने इसका संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि इस अत्याधुनिक वाहन से नगर पालिका क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों और सुधारीकरण कार्यों को गति मिलेगी। इस वाहन से बिजली लाइन की मरम्मत, ऊंचाई वाले क्षेत्र में साफ-सफाई, होर्डिंग्स और सजावट संबंधित कार्य करने में आसानी होगी। वहीं नपा अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि इस आधुनिक वाहन की उपलब्धता से नगर क्षेत्र में होने वाले छोटे-बड़े कार्यों के क्रियान्वयन में आसानी हो जाएगी। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने कहा कि स्काई लिफ्ट वाहन का उचित रख-रखाव जरूरी है। तभी इसका लंबे समय तक लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर सभासद रवीना देवी, अंकुर खन्ना, विनीता देवी, सुरेंद्र रावत, नमन शर्मा, नरेंद्र रावत और किरन पंवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें