फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावितों के विस्थापन को प्रारंभिक कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिवृष्टि से प्रभावित जखोली ब्लॉक के सिरवाड़ी गांव और ऊखीमठ ब्लॉक के उषाड़ा के ताला व कठाणी तोक के 119 परिवारों को अन्यत्र विस्थापित करने के लिए के प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राजस्व विभाग द्वारा गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर ऊखीमठ व जखोली तहसील प्रशासन द्वारा प्रभावित गांवों में राजस्व विभाग की मदद से निरीक्षण किया गया है। इस दौरान गांवों में क्षतिग्रस्त भवनों, गोशाला, कृषि भूमि व अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन तैयार कर प्रारंभिक रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेज दी गई है। अब, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर प्रारंभिक गांवों का स्थलीय व भू-गर्भीय सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके आधार पर गांवों को विस्थापन सूची में शामिल कर समग्र रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को भेज दी जाएगी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया प्रभावितों को नष्ट हुई संपत्तियों का मानकों के तहत मुआवजा भी दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें