फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइटें खराब, नगर पंचायत नहीं ले रहा सुध

Thu, 06 Oct 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के पैदल व मोटर मार्ग पर लगाई गई लाखों की सोलर लाइटें जबाब देने लगी हैं। यहां नगर पंचायत द्वारा लगाई गईं 30 सोलर लाइटों में 17 खराब हो गई हैं, लेकिन इन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन


यात्रा व पर्यटन के तहत यात्रियों की सुविधा के लिए नगर पंचायत ऊखीमठ द्वारा सितंबर 2015 में देहरादून की पल्स सोलर कंपनी से 30 सोलर लाइटें और एक हाई मास्क लाइट की खरीद की गई। जिला योजना में सात लाख रुपये में खरीदी गई इन लाइटों को लगाने व देखरेख के लिए कंपनी से दो वर्ष का अनुबंध किया गया।

कंपनी द्वारा बीते वर्ष अक्तूबर-नंवबर में इन लाइटों को ओंकारेश्वर वार्ड में लगाया गया, लेकिन दस माह में ही अधिकांश लाइटें खराब हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभासद के माध्यम से नगर पंचायत को कई बार अवगत कराने के बाद लाइटों को ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


सभासद प्रमोद नेगी का कहना है कि कंपनी द्वारा रखरखाव को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ठेकेदार को कई बार फोन पर समस्या के बारे में बताया गया है, लेकिन अनसुना किया जा रहा है। इधर, कंपनी के मोहित शर्मा का कहना है कि सोलर लाइटों के खराब होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

ऊखीमठ नगर पंचायत द्वारा उन्हें इस बारे में सूचना नहीं दी गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण ने बताया कि उन्हें लाइटों के खराब होने के बारे में जानकारी नहीं है। अगर लिखित शिकायत मिलती है कंपनी से इन्हें ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें