फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लग रही सोलर लाइट्स और वाटर हीटर

Tue, 20 Jan 2026 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
उरेडा की ओर से किए जा रहे हैं कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। ग्रामीण व सार्वजनिक क्षेत्रों में पथ प्रकाश की व्यवस्था सुचारु करने, गांवों को उन्नत करने और केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोलर लाइट्स और वाटर हीटर लगाए जा रहे हैं। उरेडा की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 403 सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्रों की स्थापना का कार्य किया जा रहा है। वहीं विभिन्न स्थलों पर 35 सोलर मास्ट लाइट भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

कुछ महीनों से बढ़ते वन्य जीवों के हमलों से भी ग्रामीण क्षेत्रों में सौर पथ प्रकाश की व्यवस्था की मांग प्रधानों की ओर से की गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए गांवों में सार्वजनिक स्थल व ग्रामीण क्षेत्र रोशन हो रहे हैं। उरेडा के परियोजना अधिकारी राहुल पंत ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 200 सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्रों की पुनर्स्थापना की गई है। यात्रा मार्ग पर पशुओं के लिए गर्म पानी की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए 2000 लीटर प्रतिदिन क्षमता के सोलर वाटर हीटर संयंत्र लगाए जा रहे हैं। वहीं केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर की वैकल्पिक बिजली व्यवस्था के लिए पांच किलोवाट क्षमता का ऑफ-ग्रिड सोलर पावर प्लांट संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें