फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में तीन घंटे हुई बर्फबारी

Wed, 26 Oct 2016 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
बुधवार को केदारनाथ में हुई सीजन की पहली तेज बर्फबारी। पुलिस कैंप में ब्रह्मवाटिका में गिरी बर्फ। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
केदारनाथ में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। तीन घंटे से अधिक समय तक हुई बर्फबारी में धाम के आसपास कई स्थानों पर ढाई से चार इंच तक बर्फ जम चुकी है। हिमपात के बाद धाम में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन


बुधवार को केदारनाथ में सुबह से मौसम साफ था। दोपहर एक बजे आसमान में बादल छाने लगे और करीब पौने दो बजे हल्की बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी का यह सिलसिला करीब साढ़े पांच बजे तक जारी रहा। धाम के आसपास इस सीजन की पहली बर्फबारी है। मंदिर को छोड़कर केदारपुरी क्षेत्र में कई स्थानों पर बर्फ जमी हुई है।

मौसम के बदलने से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा गिरकर 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। केदारनाथ के चौकी प्रभारी विपिन चंद्र पाठक ने बताया कि बीते मंगलवार देर शाम को भी केदारनाथ में हल्की बर्फबारी हुई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही मौसम साफ हो गया था। 
विज्ञापन


गोपेश्वर संवाददाता के मुताबिक बुधवार दोपहर बाद बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई। इससे निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ सहित, नीलकंठ, रुद्रनाथ, लालमाटी, नंदाघूमटी की चोटियों पर आंशिक बर्फबारी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें