बुधवार को केदारनाथ में 233 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। दूसरी तरफ शाम चार बजे तक सोनप्रयाग से 169 यात्री पैदल रास्ते से धाम के लिए रवाना हुए।
दूसरी तरफ दोपहर बाद केदारनाथ में मौसम खराब हो गया। तीन बजे के बाद यहां कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई और फिर बर्फबारी होने से केदारघाटी में भी हल्का कोहरा छाया हुआ है। जनपद के अन्य क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलता रहा।