फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्या गांव अराध्य देवी का भव्य स्वागत

Wed, 03 Aug 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Slya adorable village goddess - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केदारघाटी के ग्राम पंचायत फेगू में स्थित आठ गांवों की अराध्य देवी मां दुर्गा अपने दिवारा यात्रा के 22वें दिन बुधवार को सल्या गांव पहुंच गई हैं। यहां ग्रामीणों ने देवी का भव्य स्वागत किया। मां दुर्गा की बाजार से होते हुए जीजीआईसी में पहुंची। यहां पर छात्र-छात्राओं ने फूलों के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके उपरांत देवी की डोली रात्रि विश्राम के लिए अपने पड़ाव पहुंची। 48 दिन तक चलने वाली मां दुर्गा की दिवारा क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों का भ्रमण कर चुकी है। दिवारा के अध्यक्ष जगमोहन सिंह भंडारी व मठाधीश दौलत सिंह ने बताया कि आगामी 17 अगस्त को अराध्य की डोली केदारनाथ के दर्शनों को जाएगी।

उधर, नौज्यूला-मैखंडा की अराध्य मां नानतोली की दिवारा यात्रा रात्रि विश्राम के लिए त्रियुगीनारायण पहुंची। यहां शिव-पार्वती की विवाह स्थली प्राचीन मंदिर में कुछ देर विश्राम किया। इस मौके पर पुजारियों ने देवी की विशेष पूजा-अर्चना की। आगामी यात्रा को लेकर डोली में कई शक्तियां चढ़ाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें