फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे के कारण दो घंटे लगा जाम

Wed, 03 Aug 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैंतोली में सड़क संवेदनशील हो गई है। आए दिन बरसाती गदेेरे से आ रहे भारी मलबे से जहां यातायात बाधित हो रहा है। कीचड़ जमा होने से वाहनों के फिसलने का खतरा हो गया है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से पांच किमी की दूर श्रीनगर की तरफ रैंतोली में पहाड़ी से भारी मलबा बहकर राजमार्ग पर एकत्रित हो रहा है। बुधवार को तड़के हुई बारिश से भारी मलबा जमा हो गया। इससे यातायात दो घंटे बंद रहा। इस दौरान एनएच द्वारा मशीनों से मलबे की सफाई कर यातायात बहाल किया गया।

आपदा के बाद से राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से श्रीनगर के बीच तीन-चार स्थानों पर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर राजमार्ग भी बरसात से खस्ताहाल हो चुके हैं। दोनों मार्गों पर कई स्थानों पर भूस्खलन व भू-धंसाव जोन सक्रिय होने से वाहनों की आवाजाही में मुश्किलें आ रही हैं। जिले में अब भी 20 संपर्क मार्ग बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें