फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सीतापुर बाजार बंद, जटाधारी चौक से पार्किंग तक निकाली विशाल रैली

Thu, 28 May 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पार्किंग में तीर्थयात्रियों को ठहराकर अवैध वसूली के विरोध में होटल व्यवसायियों का प्रदर्शन, धरने पर बैठे
कहा-पार्किंग में बने हॉल में तीर्थयात्रियों को रुकवाकर की जा रही वसूलीक
कई बार शिकायत के बाद भी नहीं सुन रहा शासन-प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा। सीतापुर पार्किंग में तीर्थयात्रियों को ठहराकर अवैध वसूली के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर आंदोलन शुरू कर दिया। उन्होंने पार्किंग टेंडर को एक साल करने की मांग भी की। आंदोलन के समर्थन में व्यवसायियों ने सीतापुर बाजार भी बंद किया और जटाधारी चौक से पार्किंग तक विशाल रैली निकालकर पार्किंग संचालक के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद वह धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

केदारधाम होटल ओनर्स एसोसिएशन के बैनर तले सीतापुर में पार्किंग स्थल पर आयोजित सभा में संगठन के सचिव मनोज सेमवाल ने कहा कि विगत कई दिनों से केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मांगों के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा था। मगर अब इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब संगठन के पदाधिकारी व सदस्य पार्किंग स्थल पहुंचे तो यहां बने हॉल में तीर्थयात्रियों को रुकवाया गया था। अन्य तीर्थयात्री गंदगी के बीच बैठने के लिए मजबूर थे। गर्मी और अव्यवस्थाओं को देखते हुए मौके पर पहुंचकर हॉल खुलवाया। आंदोलन के समर्थन में सीतापुर बाजार भी बंद रहा। व्यापारियों ने चेतावनी दी जब तक प्रशासन दोनों मांगों को पूरा नहीं करता तब तक बाजार बंद रहेगा। संगठन के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद गोस्वामी ने कहा कि सीतापुर में संचालित पार्किंग को केवल पार्किंग के लिए ही उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्किंग संचालक तीर्थयात्रियों से 200 रुपये वसूल कर उन्हें यहां ठहरा रहे हैं। कई बार पार्किंग परिसर में बने शौचालय बंद रहते हैं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में अंकित गैरोला, नरेंद्र गोस्वामी और कल्पेश चौहान सहित क्षेत्र के कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें