फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 30 वेबसाइट और 118 बैंक खाते कराए फ्रीज: एसपी

Thu, 28 May 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। साइबर सेल ने हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सैकड़ों फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, वेबसाइट और मोबाइल नंबर ब्लॉक कराए हैं। एसपी नीहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस ने अब तक 347 फर्जी फेसबुक पेज, 19 इंस्टाग्राम अकाउंट, 30 वेबसाइट और 189 व्हाट्सएप मोबाइल नंबर बंद करवाए हैं।
विज्ञापन

वहीं साइबर सेल को यात्रा अवधि में हेली टिकट फ्रॉड से जुड़ी 48 शिकायतें मिली हैं जिन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठगों के इस्तेमाल में आए 118 बैंक खातों को फ्रीज किया है। इसी तरह गुप्तकाशी, सोनप्रयाग कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि अब तक जिले में 229 साइबर शिकायतें दर्ज हुई हैं जिनमें 144 मामलों पर जांच जारी है। साइबर अपराधों से संबंधित 12 प्राथमिक भी दर्ज की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर पल सोशल मीडिया साइट्स से भी अपराधों पर नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें