केदारपुरी में हो रहे पुनर्निर्माण के साथ यहां मंदिर के पीछे भव्य शिव उद्यान स्थापित किया जाएगा, जिसमें शिव के विभिन्न रूपों की मूर्तियों के साथ बेलपत्री, सुराई व अन्य देव पादपों का रोपण भी किया जाएगा।
पुनर्निर्माण कार्यों में मंदिर के पीछे शिव उद्यान विकसित किया जाना है। यहां भगवान शिव के सभी 12 ज्योर्तिलिंगों के साथ अन्य रूपों की मूर्तियां भी स्थापित की जाएगी। डीएम वंदना सिंह का कहना है कि उद्यान के डिजायन व अन्य औपचारिकताएं तय समय पर पूरी कर दी जाएगी। इस उद्यान को तैयार करने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना है।