फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात टीमें फिर भी खाली हाथ, हत्यारे प्रेमी का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के राजा कॉलोनी में प्रेमी महिला की हत्या के बाद फरार आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस की सात टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। पुलिस सीसीटीवी की भी मदद से ट्रेस करने में लगी है। आरोपी मोबाइल छोड़कर भाग गया था, इस कारण पुलिस को उसको ट्रेस करने में दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के वार्ड दो राजा कॉलोनी में रविवार रात प्रेमपाल राठौर ने अपनी प्रेमिका गीता राठौर की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। वह शव के तीन टुकड़े कर चुका था। इसी दौरान उसे मकान मालिक के बेटे ने देख लिया और आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी।
इसके बाद हत्यारा प्रेमपाल फरार हो गया। हत्या की वारदात के बाद एसएसपी बरिंदरजीत सिंह समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सोमवार को महिला के पति हेतराम राठौर ने उसकी पहचान अपनी पत्नी 36 वर्षीय गीता के रूप में की। हेतराम मूल रूप से रसूलपुर खजूरिया, शीशगढ़ बरेली का निवासी है।
विज्ञापन

वह 15 साल से रेशमबाड़ी में ही किराए के मकान में रहता है। इधर, पुलिस की सात टीमें आरोपी की तलाश में लगी रहीं, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। आरोपी की तलाश में बरेली जिले के साथ ही आसपास पुलिस टीमें भेजी गईं हैं। एसओ विद्यादत्त जोशी ने बताया कि आरोपी के भागने के रास्ते के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें