फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिसंबर तक 7 स्कूलों व 159 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिल जाएगा पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में 42484 परिवारों को नए जल संयोजनों से जोड़ा जाएगा। योजना के तहत पहले चरण में 30 दिसंबर तक सात स्कूलों व 159 आंगनबाड़ी केंद्रों को जल संयोजन दिए जाएंगे, जिससे पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में कहा कि जिले में कई गांव पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इस मिशन के पूरा होने से लोगों की पेयजल समस्या दूर होगी। कहा कि मिशन के तहत पानी हर घर तक पहुंचाने की साथ ही पानी बचाने और जल संरक्षण को भी बढ़ावा देना है, जिससे जलस्रोतों को भी रिचार्ज किया जा सकेगा। इस मौके पर जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 80 करोड़ 41 लाख की 583 डीपीआर को स्वीकृति मिल चुकी है। जबकि 150 डीपीआर की निविदा खुल गई हैं। प्रथम चरण में 30 दिसंबर तक तय लक्ष्य को पूरा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें