फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कार से सात पेटी अवैध शराब बरामद, अज्ञात पर मुकदमा

Fri, 11 Jul 2025 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपता (तल्लानागपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अवैध शराब के प्रचलन को रोकने के लिए निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रुद्रप्रयाग-चोपता-पोखरी मार्ग पर पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार की चेकिंग की तो उसमें से सात पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और कार भी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

रुद्रप्रयागकोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि रुद्रप्रयाग-चोपता-पोखरी मार्ग पर सतेराखाल के समीप सड़क किनारे एक कार खड़ी मिली। कार लॉक नहीं थी और चाभी भी लगी हुई थी। आसपास चालक भी नहीं था। पुलिस ने चेकिंग की तो कार की डिग्गी से सात पेटी शराब मिली। पुलिस ने शराब कब्जे में ले ली और कोतवाली रुद्रप्रयाग में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें