फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में दर्ज हुई 90 शिकायतों में से 55 का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। इस मौके पर 90 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 55 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

पुराने विकास भवन में आयोजित हुई बैठक में नगरासू भट्टगांव के ग्रामीणों ने वन पंचायत नगरासू में सरपंचत की नियुक्ति करने, कालीमठ के सामाजिक कार्यकर्ता गबर सिंह राणा ने गुप्तकाशी-कालीमठ मोटरमार्ग पर हुए निर्माण कार्यों की जांच करने व नौना के ग्रामीणों ने नौना-नौखू-गहड़ मोटरमार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। इसके अलावा नगरासू निवासी हुकम लाल ने एनएच चौड़ीकरण के दौरान उनके आवासीय भवन को हुए नुकसान की शिकायत की। कुंडा दानकोट के रविंद्र सिंह बर्त्वाल ने बताया कि ग्राम सभा कुंडा दानकोट में 40 वर्ष पुरानी पेयजल योजना पर पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायत की गई। मरगांव के मुकेश चमोली ने मरगांव (बच्छणस्यूं) के अंतर्गत स्यूंणी-टैठी-पाटा मोटर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए नागराजा मंदिर के भवन निर्माण की मांग की। खांकरा निवासी दिवाकरदत्त जुगरान ने रेलवे द्वारा अधिगृहित की गयी भूमि के बदले रोजगार दिए जाने की मांग की। इसके अलावा अन्य फरियादियों द्वारा भी अपनी-अपनी क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं को जनता दरबार में उठाया गया। इस मौके पर सीडीओ एसएस चौहान, एसडीएम बृजेश तिवारी, तहसीलदार जयवीराम बधाणी, शालिनी मौर्य समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें