रुद्रप्रयाग। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर खेल निदेशालय की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में अंडर 16 में दौड़ आयोजित की गई। बालक वर्ग में सागर और बालिका वर्ग में काव्या बुटोला प्रथम रहीं।
बुधवार को अगस्त्यमुनि खेल मैदान में आयोजित क्राॅस कंट्री दौड़ का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाली इस तरह की प्रतियोगिताएं स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं। क्रॉस कंट्री दौड़ में अनिरुद्ध बुटोला-निकिता द्वितीय, अनीष रावत-राशि तृतीय, अभय-सलोनी बैरवाण चतुर्थ, आर्यन-अंशिका पंचम तथा प्रियांशु शाह-अपेक्षा ने छठवां स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रुद्रप्रयाग, वरद जोशी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। संवाद