फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रोजगार मेले में 69 युवाओं का साक्षात्कार के लिए चयन

Tue, 30 Sep 2025 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों ने 69 युवाओं का चयन अंतिम साक्षात्कार के लिए किया है। मंगलवार को जनपद मुख्यालय में आयोजित रोजगार मेले में छह से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में कुल 101 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए। इनका होटल प्रबंधन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑटोमोबाइल कार्मिक, सिक्योरिटी सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने बताया कि मेले में लगभग 250 पदों पर नियुक्तियों की संभावना थी इनमें से 69 युवाओं का चयन कंपनियों की ओर से अंतिम साक्षात्कार के लिए किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें